गढ़वा, फरवरी 14 -- गढ़वा। गढ़वा थाना अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय हूर में शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के कंप्यूटर कक्ष और वर्गकक्ष से शैक्षणिक उपकरण चोरी कर ली। शनिवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी। उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रधानाध्यापक के अनुसार वर्गकक्ष से स्मार्ट टीवी और संपर्क फाउंडेशन का सेटअप बॉक्स गायब है। वहीं कंप्यूटर कक्ष से कंप्यूटर डेस्कटॉप, सीपीयू, माउस, मोनिटर, वेब कैमरा, माइक्रोफोन, प्रिंटर, नेटवर्किंग राउटर, यूपीएस और वोल्टेज स्टेबलाइजर सहित अन्य उपकरण चोरी हुए हैं। कुछ दस्तावेजों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोरों...