मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- थाना क्षेत्र के गांव ठीकरी के प्राथमिक विद्यालय से अज्ञात चोर सौर ऊर्जा के पैनल चोरी करके ले गए। इस वजह से विद्यालय में अंधेरा छा गया है। पुलिस ने शनिवार को अध्यापिका रेखा देवी पत्नी रामवीर सिंह निवासी गोट की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ठीकरी में स्थित प्राथमिक सकूल में रोशनी के लिए विभाग ने सोलर पैनल का प्लांट लगवाया है।‌ शिक्षिका रेखा देवी ने स्कूल खोलकर देखा,तो कमरों में लगी लाईटें नहीं जली। बाहर निकल कर देखा तो विद्यालय की छत पर लगे सोलर ऊर्जा के पैनल गायब थे। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...