संभल, फरवरी 1 -- असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न चौकी अंतर्गत गांव भैसोड़ा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने समरसेबल से मोटर, केबल और पाइप चोरी कर लिए। घटना का पता शनिवार सुबह स्कूल खुलने पर चला, जिससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार और शिक्षक स्टाफ के अनुसार, शुक्रवार को अवकाश के बाद विद्यालय बंद कर दिया गया था। शनिवार को जब समरसेबल चलाने का प्रयास किया गया तो वह चालू नहीं हुआ। जांच करने पर पाया गया कि समरसेबल से मोटर और केबल गायब हैं, साथ ही लगा हुआ पाइप भी चोर उखाड़ ले गए। शिक्षकों ने विद्यालय परिसर और आसपास के जंगल में काफी देर तक तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद प्रधानाचार्य व स्टाफ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में क्षेत्र के विभिन्न ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.