अररिया, दिसम्बर 20 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर में इनदिनों बाईक चोरी की घटना में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को शहर के वार्ड संख्या 14, मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी गली स्थित निजी शिक्षण संस्थान आलोक भारती के गेट पर शिक्षक संतोष कुमार मिश्र की रखी टीवीएस रेडॉन बाईक को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। इस संबंध में प्रखंड के भदेश्वर गांव के वार्ड संख्या 3 निवासी व शिक्षक संतोष कुमार मिश्र पिता दयानाथ मिश्र ने फारबिसगंज थाना में एक लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में उन्होंने कहा कि उनकी टीवीएस रेडॉन बाईक जिसका नंबर बीआर 38 डब्ल्यू /2219 को गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे विद्यालय के गेट के बाहर खड़ी कर बच्चों को पढ़ाने चले गये। कुछ देर बाद पुन: वापस आने पर बाईक गायब थी,काफी खोजबीन के बावजूद...