औरंगाबाद, दिसम्बर 27 -- विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण शनिवार को औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने किया। डीएम के द्वारा उच्च विद्यालय ओरा, आंगनबाड़ी केंद्र ओरा, उच्च विद्यालय, बसडीहा कला, मध्य विद्यालय उन्थु एवं आंगनबाड़ी केंद्र उन्थु का भ्रमण किया गया। विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, एमडीएम, पोषाहार, पठन-पाठन की गुणवत्ता एवं अभिलेखों की जांच की गई। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं गर्भवती, धात्री महिलाओं को दी जा रही सेवाओं, पोषण आहार वितरण, टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। संबंधित प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं सेविकाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा कार्यों में गुणवत्ता एवं प...