मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- सकरा। बरियारपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर बनवारी राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय का रविवार की रात ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के सामान की चोरी कर ली। सोमवार की सुबह स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों को चोरी की जानकारी हुई। मामले को लेकर प्रधानाध्यापक नानटून कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कम्प्यूटर, माउस, प्रिंटर, कैमरा, माइक, एंप्लीफायर आदि की चोरी कर ली गई है। बरियारपुर थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि स्कूल में तैनात नाइट गार्ड से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...