कौशाम्बी, मार्च 19 -- मूरतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के गंसरी प्राथमिक विद्यालय का हाल बेहाल है। यहां पर तैनात शिक्षक की मनमानी से बच्चों का भविष्य दांव पर है। जिम्मेदार हैं कि शिक्षक की मनमानी पर तनिक भी अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। इसके चलते शिक्षक छात्र-छात्राओं की बुनियादी शिक्षा का माखौल उड़ा रहे हैं। गंसरी प्राथमिक विद्यालय में 55 बच्चे रजिस्टर्ड हैं। लेकिन विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति ना के बराबर रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक आए दिन नदारद रहते हैं। उनके आने और जाने का कोई समय नहीं है। डेढ़ वर्ष पहले इसी विद्यालय में अध्यापकों की लापरवाही के चलते बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खुद औचक निरीक्षण किया था जिसमें प्रधानाध्यापक सहित एक सहायक अध्यापक को समय से विद्यालय नहीं आने पर पर निलंबित कर दिया गया था। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.