गढ़वा, फरवरी 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत खरौंधी प्रखंड के पीएमश्री मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले में स्कूल के हेडमास्टर को निलंबित करने का आदेश दिया गया है।पिछले दिनों मामला प्रकाश में आने और शिकायत के आलोक में जांच कराई गई थी। प्राप्त जांच प्रतिवेदन और प्रभाग प्रभारी द्वारा प्रस्तुत टिप्पणी के आलोक में उपायुक्त ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय से चावल की बिक्री की मंशा से उसे बाहर निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया था। विद्यालय की समस्त गतिविधियों का संचालन प्रधानाध्यापक के जिम्मे होने के कारण इस प्रकरण में उनकी संलिप्तता/लापरवाही से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच में यह तथ्य भी उभरकर सामने आया कि चावल की बिक्री के प्रयास में संबंधित प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.