पूर्णिया, फरवरी 22 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ स्थित एक आदर्श मध्य विद्यालय में बीती रात चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर तथा करीब 6 क्विंटल (12 बोरा) चावल चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक और रसोइया मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए स्कूल पहुंचे। रसोईघर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान गायब मिला। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार चोरी हुआ चावल मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों के लिए सुरक्षित रखा गया था जबकि गैस सिलेंडर भी भोजन बनाने में उपयोग के लिए रखा गया था। घटना से विद्यालय परिवार तथा अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। मामले की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और जलालगढ़ थाना को दे दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र में विद्यालयों में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही...