समस्तीपुर, नवम्बर 26 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय मऊ वाजिदपुर में मंगलवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान तीन अलग-अलग कमरे में चोर खिड़की और वेंटीलेशन तोड़कर प्रवेश कर विद्यालय भवन में रखा हुआ कंप्यूटर इनवर्टर के साथ सीपीयू एवं किताबें तथा टीएलएम सामग्री की चोरी कर ली। घटना की जानकारी विद्यालय के शिक्षकों को बुधवार को विद्यालय खोलने के पश्चात लगी। प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इससे पूर्व भी विद्यालय में छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं होती रही है। उन्होंने बताया कि इस बार चोरों के द्वारा करीब 50 हजार से अधिक मूल्य के सामान की चोरी कर ली गई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय के कमरे के पीछे से वेंटीलेशन और खिड़की के रास्ते अज्ञात चोर विद्यालय में प्रवेश कर कंप्यूटर आदि की...