दुमका, जनवरी 21 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि।हंसडीहा थाना क्षेत्र के बुनियादी विद्यालय बनियारा में कंप्यूटर सहित करीब 74 हजार रुपये मूल्य के उपकरणों की चोरी का मामला सामने आया है। विद्यालय के कंप्यूटर प्रशिक्षक नमन कुमार राय ने हंसडीहा थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वे विद्यालय पहुंचे और कंप्यूटर कक्ष में गए तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षकों के साथ अंदर जाकर जांच की गई, जिसमें चार कंप्यूटर, दो माउस, दो कीबोर्ड, एक प्रिंटर और एक थिन क्लाइंट गायब पाए गए। विद्यालय में हुई चोरी की इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...