देवघर, दिसम्बर 12 -- मधुपुर। सरकारी विद्यालयों की सुरक्षा पुलिस और समाज के लिए चुनौती बनी हुई है। सरकारी विद्यालयों से गरीब बच्चों का अनाज, बर्तन और पंखा तक चोर चुरा ले जा रहे हैं। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के गोंदलीटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सेंधमारी कर हजारों रूपए मूल्य के मध्यान भोजन का अनाज, बर्तन और बिजली उपकरण चुरा लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...