सिमडेगा, फरवरी 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सलडेगा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. भानु प्रताप साहू उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे, जगमोहन बड़ाईक आदि उपस्थित थे। डॉ भानु प्रताप साहू ने अपने संबोधन में विद्या मंदिर के कार्यक्रमों के सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय सिर्फ कक्षाओं की श्रृंखला नहीं है बल्कि भारत के भविष्य की एक निर्माण स्थल है। उन्होंने विदयालय के स्थापना दिवस पर विदयालय प्रबंधन को बधाई देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विदयालय के सभी दलों के छात्रों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किया। परेड प्रतियोगिता में शिवाजी दल ने प्रथम, आरुणि दल ने द्वितीय औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.