जौनपुर, जनवरी 4 -- बरईपार। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सिरसी के संस्थापक तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह की 38वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थापक ने समाज के हित में विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे जीवन भर सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्षरत रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह, संरक्षक हरिनारायण सिंह सहित अनेक अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक की ओर से छात्रों को स्वेटर तथा चॉकलेट का वितरण भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...