अंबेडकर नगर, जनवरी 15 -- दुल्हूपुर, संवाददाता। जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव के संस्थापक विश्वनाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर विद्यालय परिवार ने गुरुवार को प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय के 500 छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर का वितरण किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा एवं प्रधानाचार्य अवनींद्र वर्मा ने किया। संस्थापक विश्वनाथ वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने विश्वनाथ वर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे शिक्षा को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानते थे। उनका स्वभाव अत्यंत सरल, सौम्य एवं परोपकारी था। वे सदैव गरीब, असहाय और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के लिए समर्पित रहे। उन्हीं के विचारों और मूल्यों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.