सीवान, फरवरी 24 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के सीआरसी कौथुआसारंगपुर में विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षक राकेश कुमार एवं सोमेश्वर कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन को सुदृढ़ बनाना तथा समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा समिति की भूमिका स्कूलों के समग्र विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में प्रत्येक विद्यालय से प्रधानाध्यापक, समिति अध्यक्ष, सचिव सहित कुल छह प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। संबंधित विद्यालयों को निर्धारित तिथि पर अपने-अपने प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.