भागलपुर, जनवरी 11 -- संकुल संसाधन केंद्र लोकनाथ हाई स्कूल के अंतर्गत आने वाले मध्य विद्यालय जगदीशपुर, मध्य विद्यालय अंगारी, मध्य विद्यालय कोलाखुर्द, मध्य विद्यालय योगीवीर, प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर (अनुसूचित), प्राथमिक विद्यालय छोटी योगीवीर तथा प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला अंगारी के विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण मध्य विद्यालय जगदीशपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान समन्वयक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि विद्यालय शिक्षा समिति समुदाय और अभिभावकों के बीच सेतु का कार्य करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...