किशनगंज, फरवरी 9 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता सीआरसी यूएचएस गलगलिया में विद्यालय शिक्षा समिति (एसएमसी) के सदस्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण 7 फरवरी से 9 फरवरी तक चला, जिसका मुख्य उद्देश्य समिति के सदस्यों को विद्यालय प्रबंधन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के दौरान साधन सेवी सह शिक्षक मोहम्मद नाहिद रज़ा एवं उत्प्रेरक महरूख खातून ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, विद्यालय विकास योजना, छात्र उपस्थिति बढ़ाने, स्वच्छता, पोषण तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिभागियों को समूह कार्य, प्रश्नोत्तर सत्र और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया, जिससे वे विष...