कटिहार, फरवरी 11 -- फलका। एक संवाददाता फलका प्रखंड के हथवाड़ा पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय झगरूचक में शिक्षा समिति के छह सदस्य का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक वीरेंद्र प्रसाद कर रहे थे। जबकि कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में आलोक कुमार एवं उत्प्रेरक मुकेश कुमार सिंह मौजूद थे। प्रशिक्षण में 10 विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य आदि मौजूद थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि शिक्षा समिति की भूमिका विद्यालय के शैक्षणिक प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। समिति के सदस्यों को अपने दायित्व एवं अधिकारों की समुचित जानकारी होना आवश्यक है ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.