औरंगाबाद, दिसम्बर 5 -- प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को सशक्त किया जाएगा। नवनिर्वाचित सदस्य प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराए जाएंगे। स्कूल की प्रबंधन व्यवस्था अब समिति के सदस्यों के जिम्मे होगी। बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय के अनुसार इस बार उत्प्रेरकों के साथ कुछ शिक्षक मास्टर ट्रेनर के रूप में शामिल किए गए हैं। मास्टर ट्रेनर सदस्यों को प्रशिक्षित करेंगे। सभी ट्रेनरों को 12 से 14 दिसंबर तक जिला स्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...