रांची, फरवरी 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। विद्यालय विकास में प्रबंधन प्रक्रिया की अहम भूमिका है। भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधरित शिक्षा पद्धति एवं पांच केंद्रीय विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों में पंचकोषीय विकास करने की संकल्पना ही हमारा आधार है। ये बातें विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्मा जी राव ने कही। वे रविवार को विद्या भारती झारखंड द्वारा कृष्ण चंद्र गांधी शैक्षिक नगर स्थित प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारत केन्द्रित शिक्षा व्यवस्था दी गई है। इस शिक्षा व्यवस्था में समाज के सभी लोगों की जागरुकता आवश्यक है। समाज की जागरुकता से ही विद्या भारती के लक्ष्य एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सफल सकते हैं। क्षेत्रीय मंत्री एवं प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.