रांची, जनवरी 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने प्रदेश के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों की बदहाली पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सरकार द्वारा प्रतिवर्ष दी जाने वाली 'विद्यालय विकास निधि' की राशि अब तक जारी नहीं की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में मात्र दो माह शेष रह गए हैं, लेकिन फंड के अभाव में विद्यालयों के दैनिक और आवश्यक कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। नसीम अहमद ने बताया कि स्थिति इतनी विकट हो गई है कि कई प्रधानाध्यापक अपने पारिवारिक खर्चों में कटौती कर या कर्ज लेकर विद्यालय की जरूरी सामग्री जैसे बाल पंजी, कैश बुक, छात्र-शिक्षक उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन पंजी और समाचार पत्र आदि खरीद रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति उन एकल-शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.