सीतापुर, जनवरी 24 -- सीतापुर। मिश्रिख के कल्ली चौराहा स्थित रामसेवक विसुन गोपाल पब्लिक इंटर कॉलेज में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने बताया कि भजन कीर्तन श्याम लाड़ला परिवार ट्रस्ट लखनऊ टीम की ओर से किया गया। गायिका ज्योति सिंह ने बाबा मेरे सर पर तेरा हाथ रहे खाटू वाले तू हमेशा साथ रहे..., वहीं मयंक राजपूत ने साथी हमारा कौन बनेगा तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा... , मैं हूं तेरा नौकर बाबा हाजिरी रोज लगाता हूं इसी क्रम में विशाल कश्यप ,सचिन मिश्रा आदि कलाकारों ने भी भजनों की प्रस्तुति दे सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भजन का आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रामकृष्ण भार्गव ,मुनीद्र अवस्थी ,संजय त्रिपाठी ,रामगोपाल तिवारी ,प्रदीप कुमार, निर्मल तिवारी आदि लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...