बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- ककोड़। केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को नौसेना दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। सुरेश गुप्ता, श्रीकृष्ण शर्मा, सोनिया गोस्वामी ने छात्रों को नौसेना के बारे में विस्तार से बताया गया I बताया कि 4 दिसम्बर 1971 को भारत ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर बड़ा हमला किया था। इसे ऑपरेशन ट्राइडेंट कहा गया। हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। 1971 के युद्ध में नौसेना की बहादुरी और रणनीतिक जीत को सम्मान देना। भारतीय नौसेना देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करती है। यह दिन नौसेना के वीर जवानों के साहस, समर्पण और त्याग को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। अध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रबंधक जगदीश प्रसाद ढोंडियाल, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंघल ,प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने सभी को नौसेना दिवस की शुभकाम...