बगहा, जनवरी 29 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री विद्यालय विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के चार शिक्षक शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है।जिन शिक्षकों को निलंबित किया गया है उनमें विशिष्ट शिक्षक डॉ सुमन कुमार सिंह, आबिदा असद, अमृता कुमारी तथा सोनम शर्मा शामिल हैं। शिक्षा विभाग द्वारा अनुशासनहीनता और विद्यालय से हाजिरी बनाकर गायब रहने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने इस मामले में पत्र जारी करते हुए कहा कि उनके और डीपीओ माध्यमिक शिक्षा गार्गी कुमारी ने 27 जनवरी की दोपहर एक बजे विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था।निरीक्षण के क्रम में डॉ सुमन सिंह,आबिदा असद व अमृता कुमारी अपनी उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से गायब थे। वहीं विद्यालय में उपस्थित अन्य शिक्षक शिक्षिका भी एकत्रित हो गप क...