बलरामपुर, जनवरी 22 -- उतरौला, संवाददाता। विकासखंड उतरौला के प्राथमिक विद्यालय भरवलिया में तैनात सहायक अध्यापक की मनमानी एवं लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। नाराज ग्रामीणों ने बेसिक शिक्षाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, जिसका सीधा असर नौनिहालों के भविष्य पर पड़ रहा है। भाजपा मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार गुप्त ने आरोप लगाया कि सहायक अध्यापक अधिकांश दिनों में समय से विद्यालय नहीं पहुंचते, जिससे बच्चों को घंटों विद्यालय परिसर में बैठकर इंतजार करना पड़ता है। गंगाराम व छोटे ने बताया कि शिक्षक की अनियमित उपस्थिति के चलते नियमित पठन-पाठन पूरी तरह बाधित है और बच्चों की उपस्थित...