बगहा, फरवरी 22 -- बगहा, हमारे संवाददाता। प्रखंड बगहा-2 के सेमरा स्थित डा. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में कक्षा सात के छात्र मनीष कुमार को शिक्षक द्वारा दंड स्वरूप 200 बार उठक-बैठक कराने का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पहले विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे सेमरा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा रेफर कर दिया गया। अनुमंडलीय अस्पताल में डॉ. विजय कुमार की देखरेख में छात्र का इलाज जारी है। डॉक्टर ने बताया कि दोनों जांघों समेत मांसपेशियों में तेज जकड़न है और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हुआ है, जिससे छात्र खड़ा नहीं हो पा रहा है। पीड़ित छात्र के साथ आए कक्षा 11 के छात्र विक्की उरांव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.