छपरा, जनवरी 29 -- नवसृजित प्राथमिक विद्यालय उसरी कला टोले कोड़र का मामला इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय उसरी कला टोले कोड़र में व्यवस्था का आरोप लगाकर ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने विद्यालय परिसर में गुरुवार को जमकर बवाल काटा। ग्रामीण सिकंदर कुमार राय, विनोद राय,राजू कुमार,ललन राय, कृष्णा भगवान राय,दुलारचंद राय, अर्जुन सिंह, हरे राम राय, लखदेव साह, रघुनाथ राय, हीरालाल राय और स्कूली बच्चों का कहना था कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बनता है। विद्यालय में शौचालय भी नहीं है जिससे महिला शिक्षिकाओं और बच्चियों को और सुविधा होती है। वहीं सरस्वती के इस मंदिर में गंदगी का अंबार लगा रहता है। चापाकल से दूषित पानी निकलता है जो पीने लायक नहीं है। वहीं विद्यालय में बिजली भी नहीं है। लोगों का यह भी आरोप था कि बार-बार विभागी...