बोकारो, नवम्बर 5 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले दो विद्यालयों से अज्ञात चोरों ने तड़ित चालक की केबल चोरी कर ली। इस संबंध में दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पेटरवार थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना की जानकारी प्रखंड संसाधन केंद्र पेटरवार को भी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उतासारा पंचायत में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरसोघा व इसी थाना क्षेत्र में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर में लगे तड़ित चालक को अज्ञात चोरों ने विद्यालय का गेट खोलकर विद्यालय परिसर में लगी तड़ित चालक के केबल तार को काट ली। इसके बाद सभी अज्ञात चोर भाग निकले। सुबह जब विद्यालय खुली तो शिक्षकों को इसकी जानकारी मिली। मालूम हो कि लगातार स्कूलों में अज्ञात चोरों द्वारा जिले के कसमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.