औरैया, फरवरी 13 -- अजीतमल, संवाददाता। स्थानीय एक्सिस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए योग गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग शिक्षिका कंचन ने बच्चों को अनुलोम-विलोम, सूर्यासन सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए। छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए योग की विधियों और सावधानियों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। प्रधानाचार्य एन.के. मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर को शारीरिक मजबूती और मानसिक शांति मिलती है तथा शरीर में लचीलापन बढ़ता है। योग तनाव और चिंता को कम करने के साथ-साथ चयापचय व पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है। इससे हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है तथा जीवनशैली संतुलित रहती है। विद्यालय प्रबंधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.