बरेली, दिसम्बर 23 -- सर्दी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों का समय परिवर्तित किया गया है। सर्दी के कारण विद्यालयों में जहां बच्चों की उपस्थिति कम हो गई है। वहीं एमडीएम (मध्याह्न भोजन योजना) के रजिस्टर में उपस्थिति पूरी दर्शायी जा रही है। कंपोजिट विद्यालय भूड़ का औचक निरीक्षण करने पहुंचे बीईओ ने ऐसा ही मामला पकड़ा है। उन्होंने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद ने सोमवार को कंपोजिट भूड़ विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में तमाम कमियां उन्हें मिली। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में केवल नौ छात्र उपस्थिति मिले, जबकि एमडीएम भोजन पंजिका में 108 छात्र दर्ज थे, जिसे गंभीर अनियमितता माना गया। इसके अलावा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत पंजीक...