बुलंदशहर, अगस्त 31 -- केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र, सुरेश गुप्ता, मनीषा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रबंधक जगदीश प्रसाद ढौडियाल, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने मेजर ध्यानचंद की कर्तव्यनिष्ठा एवं लगन के बारे में बताते हुए सभी बच्चों को उनसे प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...