गोपालगंज, फरवरी 6 -- भोरे। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़हरा के भवन के बरामदे में मछली का कार्टन रखे जाने तथा परिसर में शराब के रैपर बिखरे होने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में कार्टन में मछलियां रखी जाती हैं और कभी-कभी वहीं मुर्गा और मछली काटने का काम भी किया जाता है। शाम ढलते ही विद्यालय परिसर में शराबियों का जमावड़ा भी होने लगता है। मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम नंदन ठाकुर ने बताया कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में बीईओ को मौखिक रूप से सूचना दी गई है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। वहीं बीईओ से संपर्क करने का प्रयास किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.