किशनगंज, अगस्त 31 -- दिघलबैंक, (नि.स.)। शनिवार को प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को संपूर्ण स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया।इस दौरान चेतना सत्र में बच्चों को स्वच्छता से संबंधित जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षकों ने स्वयं की स्वच्छता के साथ साथ अपने आसपास साफ सफाई रखने कि जानकारी दी।साथ ही बच्चों को यह भी बताया कि जीवन में स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता का क्या महत्व है।इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके की जानकारी दी गई ।शिक्षकों ने बच्चों के नाखून, बाल, कपड़े आदि कि साफ सफाई कि भी जांच की।चेतना सत्र के दौरान प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ैली,तुलसिया में बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने कहा कि जब हम सभी साफ-सुथरे होते हैं तो हम एक स्वच्छ और स्वस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.