पाकुड़, अगस्त 8 -- पाकुड़िया। एसं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय ढ़ेकीडुबा में उपस्थित 6 से 18 साल तक के बच्चों का आरबीएसके योजना के तहत चिकित्सक डॉ. मंजर आलम के द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी विद्यालयों में आयोजित की जा रही है। यह जांच बच्चों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने और बच्चों को व्यापक देखभाल प्रदान करने का एक कार्यक्रम है। इसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु के बच्चों की चार डी-जन्म के समय दोष, रोग, कमी और विकास में देरी के लिए जांच शामिल है। इसमें 32 सामान्य स्वास्थ्य स्थितियां शामिल हैं, ताकि प्रारंभिक पहचान के साथ ही बच्चों का मुफ्त उपचार किया जा सके। इस दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की बेहतर स्वास्थ्य जांच कर जरूरतमंद ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.