गिरडीह, जुलाई 29 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्याम सिंह नावाडीह में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सरकार के निर्देशानुसार सबसे पहले सर्वसम्मति से सदस्यों का चुनाव किया गया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष और संयोजिका, उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से छोटू हाजरा, संयोजिका पद पर अनिता देवी एवं उपाध्यक्ष पद के लिए किरण देवी का चयन किया गया। बैठक में नव निर्वाचित सदस्यों के साथ साथ अध्यक्ष, संयोजिका और उपाध्यक्ष को उनके कार्य व दायित्व से अवगत कराया गया। विद्यालय के विकास में विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका बताई गई। बैठक धर्मपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नुनूलाल हाजरा की देख रेख में संपन्न हुई। प्रबंधन सम...