देवरिया, मई 1 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक पर छात्रा के परिजनों ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों के हंगामा व शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाध्यापक को हिरासत में ले लिया। हालांकि देर शाम पुलिस ने आरोप की पुष्टि न होने पर प्रधानाध्यापक को छोड़ दिया। विद्यालय में बुधवार को एक महिला व उसके साथ गांव के कुछ लोग अचानक पहुंच गए। उनका आरोप था कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की जाती है। मंगलवार को एक छात्रा के साथ उसने छेड़खानी की। कक्षा पांच की छात्रा जब विद्यालय से घर पहुंची तो परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसी समय विद्यालय पहुंचे, लेकिन प्रधानाध्यापक वहां से जा चुके थे। उस समय छात्रा के परिजन वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.