बाराबंकी, फरवरी 9 -- जैदपुर। मिशन शक्ति अभियान के अर्न्तगत ग्राम पूरे कारेदेवन मजरे मुर्तजीपुर स्थित पूर्व प्राथमिक विद्यालय में साइबर जागरूकता, यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक हलीम बाबू, आरक्षी खुशबू गौतम ने चौपाल लगाकर छात्रों को नारी सुरक्षा सम्मान, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पास्को एक्ट, साइबर क्राइम, यातायात के नियमों बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिलीप कुमार वर्मा, सुनील कुमार, रामराज समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...