गंगापार, नवम्बर 17 -- सईद अख्तर मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज भारतगंज में सोमवार को श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, चित्रकूट-सतना की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कस्बेवासियों ने पहुंचकर लाभ उठाया। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लगभग 170 मरीजों की आंखों की जांच 120 मरीजों में निःशुल्क चश्मा का वितरण किया। वहीं गंभीर नेत्र रोग से पीड़ित 11मरीजों को उन्नत उपचार एवं ऑपरेशन हेतु ट्रस्ट अस्पताल, चित्रकूट भेजा गया। कार्यक्रम का संयोजन काजू नेता गुलाम हुसैन ने किया। विद्यालय प्रबंधक नवेद आलम, अरुण कुमार, महमूद खान, कलीमुन रहमान सहित कॉलेज स्टाफ और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...