बेगुसराय, फरवरी 21 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों की संख्या अत्यधिक होने के कारण तीनों संकाय में तीन -तीन सेक्शन करने की मांग स्थानीय लोगों के द्वारा की जा रही है। इस संबंध में सरपंच ब्रजेश कुमार ने डीएम और डीईओ को आवेदन देकर बताया है कि यहां विज्ञान,कला और वाणिज्य विषय में सीट बढ़ाने की आवश्यकता है। घनी आबादी वाली पंचायत में चार गांव हैं। इसमें करीब 30 हजार जनसंख्या है। पोषक क्षेत्र में नामांकन के लिए बच्चों की संख्या बहुत ज्यादा है। सीट कम होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समाजसेवी श्रीराम राय, दयानंद राय, प्रभात राय, राहुल राज, लाइब्रेरी संचालक बिपिन पटेल आदि ने बताया कि स्थानीय बच्चों के अनुरूप अपने ही गांव में सीट नहीं मिलना काफी गंभीर...