मधुबनी, दिसम्बर 23 -- मधुबनी,निसं। पंडौल प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय (बालक) में छात्रों को ड्रेस एवं अन्य शैक्षणिक योजनाओं की राशि नहीं मिलने का मामला सामने आया है। जिला जनता दल (यू) तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कन्हैया कुमार झा ने बीईओ व अन्य उच्चाधिकारियों को आवेदन सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। विद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान प्रधानाध्यापक की लापरवाही के कारण कई विद्यार्थियों को ड्रेस सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया। इससे अभिभावकों में आक्रोश है और विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कन्हैया झा ने बताया कि विद्यालय में ही बीईओ का कार्यालय स्थित होने के बावजूद इस तरह की अनियमितता सामने आना दिये तले अंधेरा की स्थिति को दर्शाता है। आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से कई प्रकार की अनियमितताएं व्...