गढ़वा, जनवरी 19 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी के परियोजना उच्च विद्यालय तोरेलावा के परिसर में स्थापित बिजली ट्रांसफॉर्मर विगत कुछ समय पूर्व जल जाने के कारण विद्यालय में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से विद्यालय का ऑनलाइन शैक्षणिक कार्य बाधित है। वहीं अन्य आवश्यक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से शीघ्र जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है ताकि विद्यालय का शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...