औरैया, फरवरी 3 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र के साथ मारपीट की घटना ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है। छात्र की मां ने चार साथियों पर उसके बेटे को बेल्ट से पीटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, हालांकि हिंदुस्तान अखबार ने वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम गिरधारीपुर निवासी बेबी पत्नी राकेश कुमार की शिकायत में कहा गया कि उनका पुत्र दिवांस सोमवार को विद्यालय गया था। विद्यालय की छुट्टी के बाद चार नामजद छात्रों ने उसकी गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से मारपीट की, जिससे दिवांस को चोटें आईं। घटना का वीडियो परिजन के पास आने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि छात्र और उसके साथियों के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.