बलरामपुर, जनवरी 21 -- बलरामपुर। देहात क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अड़ारपाकड़ के सहायक अध्यापक प्रबल कुमार ने 17 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक विद्यालय बंद था। 16 जनवरी को शिक्षामित्र जब विद्यालय गई तो दरवाजे का ताला टूटा था। विद्यालय की बड़ी एलसीडी, पानी का मोटर, सीसीटीवी कैमरा, स्पीकर व अन्य सामान गायब थे। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...