भागलपुर, जुलाई 12 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोहनपुर में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोरों ने पानी टंकी में लगे पाइप से सभी नलों को चुरा लिया। इसके बाद बोरिंग मे लगे समरसेबल को निकालने का प्रयास करने लगे। जब समरसेबल पंप को नहीं निकाल पाया तो उसे तोड़कर बोरिंग के अंदर ही गिरा दिया। चोरी की घटना को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विक्रम कुमार सिंह ने थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...