गिरडीह, नवम्बर 11 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के श्री झारखंड नाथ प्लस टू उच्च विद्यालय तारा में झारखंड राज्य की रजत जंयती पर सोमवार को चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रों के माध्यम से छात्र छात्राओं ने झारखंड के महापुरुषों, कला व संस्कृति को उकेरा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विद्या कुमारी और द्वितीय स्थान पंकज कुमार दास को मिला। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नवम की शालिनी और द्वितीय स्थान बारहवीं के शैलेंद्र को प्राप्त हुआ। प्रधानाध्यापक प्रकाश कुमार वर्मा ने कहा कि सभी झारखंडवासियों को मेहनत से धरती आबा बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करना है। निर्णायक मंडली में शिक्षक सोहन लाल और शगुफ्ता शाहीन थी। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार राय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अम्बरीष कुमार, जितेंद्र कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.