गिरडीह, फरवरी 15 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। खुरचुट्टा के गादी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय वन का चापाकल पिछले एक पखवारा से खराब व बंद पड़ा है। चापाकल खराब रहने से स्कूल में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्कूल में पानी की सुविधा नहीं रहने से एमडीएम भोजन तैयार करने के लिए रसोईया को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। खासकर स्कूली छात्रों को पीने के पानी पर भी आफत है। स्कूल में नामांकित बच्चों की संख्या साठ बताई जाती है। इन बच्चों को एमडीएम भोजन के पहले हाथ धुलाई, बर्तन धोने और पीने के पानी के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया जाता है कि स्कूल में एक चापाकल है। पेयजल की व्यवस्था चापाकल पर ही आश्रित है और वह चापाकल पिछले एक पखवारा से खराब पड़ा हुआ है। जिससे स्कूल में पानी समस्या की सहजता से अनुमान लगाया जा सकता है। स्कूल के चापकल में आसपास के ...