मधुबनी, फरवरी 7 -- मधुबनी। जिले की पिरोखर पंचायत के सुजातपुर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में आगे से चहारदीवारी नहीं रहने के कारण किसी भी समय कोई अप्रिय घटना बच्चों के साथ घट सकती है। विद्यालय से मात्र 10 से 15 फीट के बाद एनएच 527 सी सड़क गुजरती है। जो सड़क हमेशा व्यस्त रहा करती है। तथा सड़क के किनारे विद्यालय होने के कारण बच्चे समय पर खेलते रहते हैं। चूकी विद्यालय में वन से प्लस टू तक की पढ़ाई होती है। जिस कारण बच्चों की संख्या अधिक है। ऐसे में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वरीय भाजपा नेता अनिल द्विवेदी ने शिक्षा विभाग से अविलंब विद्यालय में चहारदिवारी का निर्माण की मांग की है। उन्हेंने कहा है कि इसी प्रकार की एक समस्या सुजातपुर राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय में भी है जो गांव की मुख्य सड़क किनारे अवस्थित है। विद्यालय के आगे से सड़क...