कौशाम्बी, जनवरी 6 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के डेढ़ावल गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक की पिटाई की गई। हत्या के इरादे से उनका गला दबाया गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डेढ़ावल गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजय प्रकाश सिंह पुत्र गजेंद्र कुमार ने बताया कि 15 नवंबर 2025 को स्थानीय गांव का रहने वाला आनंद सिंह उर्फ पिंटू सिंह पुत्र ज्ञान सिंह स्कूल आया और सरकारी ब्लूटूथ पर अपना मालिकाना हक जताने लगा। इसका विरोध करने पर छात्र-छात्राओं के सामने ही गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। शिक्षक के मुताबिक आरोपी ने हत्या के इरादे से उनका गला कसकर दबाया। चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वह जानलेवा धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित का कहना है कि घटना ...