कौशाम्बी, फरवरी 9 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। एयरपोर्ट थाने के भोपतपुर तारापुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को एक अभिभावक ने छात्रा को पीट दिया। जानकारी मिलने के बाद विद्यालय स्टाफ में हड़कंप मिल गया। ग्राम प्रधान समेत विद्यालय स्टाफ ने सामूहिक रूप से थाने जाकर आरोपी अभिभावक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नेवादा विकास खंड के भोपतपुर तारापुर गांव निवासी लाल बहादुर की 13 वर्षीया बेटी पूनम प्रजापति गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। वहीं गांव की भी एक बालिका उसके साथ पढ़ती है। शनिवार को दोनों के बीच मध्यावकाश के दौरान खेलते समय मामूली कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर बालिका के पिता सीधे विद्यालय पहुंच गए और कक्षा में घुसकर पूनम को जमीन पर गिराकर ...